गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के दारीसाई गांव में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. गांव के ग्रामप्रधान तारा पद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस ग्रामसभा में गांव के कई विकास योजनाओं का अनुमोदन किया गया. कई विकास योजनाओं का चयन और अनुमोदन किया गया. ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दारीसाई नवकुंज मंदिर परिसर में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन का निर्माण किया जाएगा. साथ ही दारीसाई के सभी चापाकलों के पास सोकपिट निर्माण किया जाएगा.(नीचे भी पढे)
मौके पर वार्ड सदस्य सुशांत सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. वार्ड सदस्य ने बताया कि पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत व गांवों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए योजनाओं को विकसित करने का निर्णय लिया है. मौके पर जल सहिया नमिता दास, ग्रामप्रधान तारा पद सिंह, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह सह ग्रामीण उपस्थित थे.












