
चाकुलिया : गर्मी के दिनों में ग्रामीण महुआ चुनकर रोजगार कर रहे है. ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीणों के लिए इन दिनों महुआ जीविका का स्रोत बना हुआ है. ग्रामीण सुबह शाम जंगल जाकर महुआ पेड़ के नीचे महुआ चुनकर एकत्रित कर बाजार में बेचकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ग्रामीण रोजाना जंगल जाकर महुआ चुनकर रोजाना 100-200 रुपये आमदनी कर लेते है. कहा कि अधिकांश गांव के ग्रामीण जंगल पर पूर्ण रूप से जीविका के लिए आश्रित है. ग्रामीण सीजन में महुआ चुनकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. कहा कि महुआ के सीजन समाप्त होते ही ग्रामीण केन्दु पत्ता और काजू तोड़कर बाजार में बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं





