
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार और ट्रक आमने सामने टकरा गयी. इस घटना से कार का दाया हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर घटना के बाद ट्रक सड़क किनारे खेत में जा घुसा. हालांकि चालक मौके से भागने में सफल रहा. सूचना पाकर कपाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक शहर की ओर आ रहा था जबकि कार शहर से कांदरबेड़ा की ओर जा रही थी. पुल पार करने के थोड़ी ही दूरी पर कार और ट्रक आपस में टकरा गए. इधर ट्रक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई. दुर्घटना के बाद कार का एयरबैग खुलने से किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है.













