रामगोपाल जेना
कोल्हान / चाईबासा : झारखंड के पुनरुत्थान अभियान और खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में झींकपानी प्रखंड के एनएच 75 मुख्य सड़क के किनारे स्थित रघुनाथपुर टोला पाडूर साईं के पास आगामी 9 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा. यह निर्णय आज एक आवश्यक बैठक में लिया गया. झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान और खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति आगामी 9 अगस्त 2025 को एक परिचर्चा का आयोजन करेगी. परिचर्चा मुख्य रूप से” आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर संवैधानिक अधिकारों और कोल्हान में सदियों से प्रचलित प्रवृत्त मानकी मुंडाओं की पारंपरिक आधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने विषय पर होगी. क्योंकि वर्तमान में जिस प्रकार से आदिवासियों की आजीविका का मुख्य साधन जल, जंगल, जमीन और हमारे मूल संस्कृति को नाश कर प्रस्तावित चाईबासा बाईपास सड़क निर्माण कार्य करने की जद प्रशासन के द्वारा की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
उसी प्रकार से कोल्हान में सदियों से प्रचलित और प्रवृत्त पारंपरिक, रूढ़ि या स्वशासन प्रथा पर प्रशासन के द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है. इसलिए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर इन अधिकारों के बारे में परिचर्चा आयोजित कर गांव के निरक्षर, निर्दोष आदिवासियों को जागरूक करना आवश्यक है और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसीलिए ही प्रतिवर्ष 9 अगस्त के दिन विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की है. ताकि आदिवासियों के मानव अधिकार के साथ ही उनके पर्यावरणविद् होने की औचित्य पर समीक्षा किया जा सके. आज की बैठक की अध्यक्षता झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सवैया ने किया. बैठक में मुख्य रूप से गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु, केंद्रीय महासचिव अमृत बाबू, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बलराम मुर्मू, उपाध्यक्ष मंगल सरदार, बिरसा गोप, अरिल सिंकु, मंजीत सिंह कुंटिया, झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के ओबीसी जिला अध्यक्ष बसंत कुमार तांती, खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति के सचिव केदारनाथ कालुंडिया उपस्थित थे.














