
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण एरिया बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ राजेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया. विधायक ने वन अधिकार अधिनियम 2006 संशोधित नियम 2008 के तहत 38 वन निवासियों के बीच वन पट्टा प्रमाण पत्र, वृद्ध पेंशन योजना स्वकृति प्रमाण पत्र 30, धोती-साड़ी-लुंगी, ट्राई साइकिल 1, श्रमिक कार्ड, बाबा साहेब आंबेडकर आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र 10 लाभुकों के बीच वितरण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर अंचलधिकारी जितराय मुर्मू, प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, मुखिया पानसुरी हांसदा, असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, गुरुचरण मांडी, रासबिहारी साव, अरुण बारीक, आशीष गिरी, राजीव लेंका, लालमोहन मुर्मू, राजीव गिरी, अमित कुईला समेत अन्य उपस्थित थे.




