
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत टीबी अस्पताल के पास पूजा पूर्ति से अपराधियों ने पर्स की छिनतई कर ली. घटना रविवार शाम की है. घटना के बाद पूजा ने मदद के लिए आवाज लगाई. स्थानीय लोग छिनतई करने वाले के पीछे भी भागे पर वह तेजी से फरार हो गया. इधर घटना के बाद मौके पर पीसीआर वाहन पहुंची और पीड़िता को साकची थाना लेकर गई जहां महिला ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नया कोर्ट के सामने रहती है. वह कुछ काम के लिए शीतला मंदिर के पास गई थी. वापस आने के क्रम में टीबी अस्पताल के पास एक युवक ने उसका पर्स छीन लिया. पर्स में नकद और कागजात थे.




