
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत के बैकुंठपुर- बागडुबा गांव के बीच स्थित नाला पर वर्षो से ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, परंतु अब तक किसी ने भी पहल नही किया है. नाला पर पुल नही होने से ग्रामीणों को वर्षात के दिनों में गांव आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि वर्षात में गमच्छा पहनकर नाला पार करते हैं और बाहर आकर कपडा पहनकर बाजार आना जाना करते हैं. विगत दिनों ग्रामीणों ने विधायक समीर महंती से मिलकर नाला पर पुल निर्माण कराने की मांग की थी. ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्री महंती बैकुंठपुर पहुंचकर नाला का निरीक्षण किया. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की वे नाला पर पुल निर्माण कराने के लिए वे अनुशंसा करेंगे. कहा कि फिलहाल लोगों को गांव आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए वे निजी खर्च पर काली पूजा के बाज नाला पर होम पाईप डालकर अस्थायी पुल का निर्माण करायेंगे. ताकि ग्रामीणों की परेशानियां कुछ कम हो. मौके पर झामुमो जिला सह सचिव धनजंय करुणामय, प्रखंड उपाध्यक्ष बलराम महतो,सुनील मुर्मु, राजू हंसदा, बबलू मुर्मू ,जदुनाथ हसदा, रमेश चंद्र हसदा, कालिदास हसदा समेत अन्य उपस्थित थे.














