
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में कोरोना संक्रमण का असर दिखा. लॉकडाउन के कारण लोगों की जेब पर हुई असर दीपावली में देखने को मिला. बाजार और ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस बर्ष धनतेरस पर ना तो सामान की खरीदारी में ही दिलचस्पी दिखाई और न ही कपड़े की दुकान, सोना दुकान और न ही कुम्हारों की मिट्टी की बनी समान बेचने वालों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नही दिखी. इस वर्ष लोग सिर्फ नियमों का ही पालन करते देखे गये. दीपावली में लोगों का उत्साह इस वर्ष नही है. कोरोना के कारण कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दीयों समेत अन्य सामान पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नही के बराबर ब्रिकी हुई. चाकुलिया के विभिन्न गांव से मिट्टी के दीयों समेत अन्य वस्तु को लेकर बाजार बेचने पहुंचे कुम्हारों ने कहा कि इस वर्ष लोग काफी कम मात्रा में दीयों और मिट्टी के बने बर्तन की खरीदारी ब्रिकी हुई है. कहा कि इस वर्ष कमाई पर भी कोरोना का असर पड़ा है. कुम्हारों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि दीपावली में वे अच्छी इनकम करेंगे परंतु ऐसा नही हुआ. कहा कि पहले से ही वे कम समान बेचने के लिए लाये थे परंतु वह भी पूरी नही बिक पाई है. वही बर्तन के दुकानदारों ने भी कहा है पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बर्तन की बिक्री धनतेरस के अवसर पर नही हुई है. कहा कि इस वर्ष सिर्फ लोग नियमों का ही पालन किया है. कोरोना के कारण हुई लॉकडाउन का असर रहा है, दीपावली में जहां बाजार में लोगों की भीड़ रहती है इस वर्ष नही दिखा और लोग सादगी से दीपावली पर्व मनाएंगे. धनतेरस पर लोगों द्वारा जमकर आतिशबाजी की जाती थी परंतु इस वर्ष बाजार में आतिशबाजी नही हुई.







