
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव ने बुधवार को चांदनी इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई त्रुटियां पाई गई.बीडीओ ने गैस एजेंसी संचालक द्वारा गोदाम से उठाव, वितरण एवं स्टॉक पंजी संधारित नहीं पाया गया, 14.2 kg एलपीजी भर्ती एवं खाली सिलेंडर के बारे में संतोषजनक जवाब संचालक द्वारा नहीं दिया गया, साथ ही भौतिक रूप से सत्यापन में भी इसमें अंतर पाया गया.एजेंसी द्वारा अधतन वितरण सूची उपलब्ध नहीं कराया गया, गोदाम में एजेंसी संचालक द्वारा आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था. गैस बुकिंग की सही व्यवस्था नहीं पाया गया है साथ ही होम डिलीवरी की व्यवस्था का अनुपालन नहीं किया जा रहा है. त्रुटि पाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी आवश्यक पंजी का संधारण करने और सुरक्षा मानकों के अनुपालन का निर्देश एजेंसी संचालक को दिया,ताकि किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए उचित मार्गदर्शन दिया.







