
जमशेदपुर : शहर में चोरों का आतंक जारी है. शहर के विभिन्न हिस्सों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है. यहां तक कि चोर अब पुलिस अधिकारियों को भी खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का है, जहां झारखंड पुलिस के पूर्व अधिकारी रहे शैलेंद्र सिंह के घर बीती रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि टीचर्स कॉलोनी स्थित शैलेंद्र सिंह का मकान है. कल ही वे परिवार सहित बाहर से शहर लौटे थे. जहां सामान वगैरह घर में रखकर सभी खाना-पीना खाकर सो गये. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

सुबह घर के नौकर ने घर की छत पर शैलेंद्र सिंह का ब्रीफकेस फेंका हुआ पाया. इसकी सूचना उसने तत्काल शैलेंद्र सिंह को दी. बताया जाता है कि चोरों ने नगदी और जेवरात सहित लगभग 4 से 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
वहीं शैलेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को देने की बात कही. उन्होंने बताया कि पुलिस के दो अधिकारी जांच करने पहुंचे थे. शैलेंद्र सिंह पूर्व में जमशेदपुर में भी इंस्पेक्टर रह चुके हैं. वैसे इस घटना ने साफ कर दिया है कि जमशेदपुर में आम से लेकर खास तक सुरक्षित नहीं हैं. फिलहाल सीतारामडेरा थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.







