गुड़ाबांदा: धरती आबा युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर गुड़ाबांदा प्रखंड के पुनसिया गांव में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो के सौजन्य से स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने फीता काट कर किया. इस कार्यक्रम में मुंडा समाज के कई वरिष्ठ लोगों के साथ साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे. मौके पर सामाजिक परम्परागत तरीके से कुनाल महतो का भव्य स्वागत किया गया. मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कुणाल महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे लिए प्रेरणा श्रोत हैं, इनके दिखाए मार्ग पर चलना हमारा कर्तव्य है. (नीचे भी पढ़ें)

श्री महतो ने कहा कि स्वागत के रूप में आप लोगो के आर्शीवाद रूपी प्यार और श्रद्धा का मैं सहृदय आभार प्रकट करता हूं और मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आपके वर्षों पुरानी मांग को उनके पिता बिद्युत बरण महतो ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कर पूरा किये जिसका अनावरण करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ. मौके पर गौरव पुष्टी, पुलक गांतात, रतनलाल राउत, द्विजेन प्रधान, धरती आबा युवा क्लब के अध्यक्ष जवाहर मुंडा, सुबल मुंडा, अजय मुंडा, सुखलाल मुंडा, अंतर्यामी मुंडा, संजय मुंडा, रमन मुंडा, हातु मुंडा, राजू बांसुरी, वैष्णव मुंडा, खोकन मुंडा, कार्तिक मुंडा, गौरांग मुंडा, विक्रम मुंडा, जितेंद्र मुंडा, श्रीनाथ मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.











