घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल के अध्यक्षता जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया. बैठक में आगामी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई. सभी सम्मानित पदाधिकारियों को समाज के हर वर्ग, हर जाति एवं है धर्म के लोगों के साथ संपर्क करने एवं उन्हें बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने का आह्नान किया. (नीचे भी पढ़े)

केंद्र सरकार द्वारा चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थी एवं आम जन मानस तक पहुंचाने के लिए जोर दिया गया. बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दीपक दंडपात,एवं धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री कविंद्र नाथ कुंडू ने किया. मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष नौशाद अहमद,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपांकर साहू,राजेश साह, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री कमल बेरा,विनय भकत,जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली,ओबीसी मोर्चा जिला शोशल मीडिया प्रभारी तरुण नमाता,हीरा सिंह,राहुल पांडेय,दीपेश शर्मा,प्रदीप कुमार,बबलू पातर, मुकेश भकत, राखो नमाता, रामू चटर्जी,बापी भोद्रो,कल्टु मन्ना, पोल्टू सरदार,दुर्गा भकत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.














