घाटशिला : धालभूमगढ़ मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं संबंधित अभिभावकों की शिकायत है की सत्र 2022- 23 के सभी छात्र-छात्राओं का प्रशासन के लापरवाही के चलते पंजीयन नहीं हो पाया. इसकी लिखित जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों को काफी बार दि जा चुकी है. पिछले 12 मई को दिन-शुक्रवार को छात्र-छात्राओं सह अभिभावक बाध्य होकर आमरण अनशन में बैठे थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा बीडीओ के उपस्थिति में मांगों को पूरा करने की एक लिखित आश्वासन देकर अनशन को तोड़वाया गया था. (नीचे भी पढ़े)
लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई और इसी कारण सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बहुत ही असमंजस स्थिति में हैं और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. जिससे कभी भी किसी भी तरह की दुर्घटना घट सकती है. सभी छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अभिलंब 15 दिनों के अंदर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है अन्यथा सभी छात्र-छात्रा एवं अभिभावक चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित पदाधिकारी होंगे.














