चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गांव में हो रही बिजली समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर विभाग के मुख्य अभियंता के नाम 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि चाकुलिया क्षेत्र में बार-बार होने वाली अनियमित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाते हुए नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. जर्जर, क्षतिग्रस्त एवं झुके हुए बिजली के खंभों एवं जर्जर बिजली तार को अभिलंब बदल जाए. खराब एवं कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलकर आवश्यकतानुसार उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाएं जाए ताकि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
क्षेत्र में व्याप्त लो वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए. नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल किया जाए पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए एवं निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाया जाए समेत अन्य मांगे शामिल है. मौके पर मंडल अध्यक्ष महादेव महतो, चंदना मुर्मू, दिनेश सिंह, चन्द्रदेव महतो, चन्द्र मोहन मांडी, जयप्रकाश मुर्मू, अपू दास, मिंटू नंदी, तपन बेरा, मायनों सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.




