• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 16, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-rural-bjp-जमशेदपुर भाजपा का पटमदा प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 11 नवंबर को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : राज्य के ठप्प विकास कार्य, युवाओं से की गई वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, तुष्टिकरण की राजनीति समेत खनिज संपदा की मची लूट, महिला उत्पीड़न व अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर आक्रोश व्यक्त कर विरोध प्रदर्शन किया. बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पटमदा प्रखंड कार्यालय के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया. भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता एवं कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोचीराम बाउरी समेत कई नेतागण मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 12 बिंदुओं के मांगपत्र पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि झारखण्ड में हेमंत सरकार के गठन के बाद से ही भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है. प्रदेश में अफसर, मंत्री से लेकर खुद मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के सूचकांक में अव्वल स्थान बनाने को आतुर है. ज्ञापन में कहा गया कि हेमंत सरकार की इन शर्मनाक करतूतों से पुरे देश में झारखंडी अस्मिता को चोट पहुंच रही है. आम झारखंडी खुद को शर्मसार महसूस कर रहा है. इससे पहले, आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पत्थर, बालू, खनिज संपदाओं की सरकारी संरक्षण में लूट हो रही है. विकास कार्य ठप्प है और विधि व्यवस्था बेपटरी हो गई है. राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग ने फलते-फूलते उद्योग का रूप ले लिया है. गुंजन यादव ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक अहंकार में हैं और इडी की जांच पर खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के तीन वर्ष बाद भी सरकार की उपलब्धि शून्य है. झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने युवा, किसान, महिलाओं के साथ धोखा एवं छल किया गया है, आज प्रदेश की जनता सरकार की उदासीन रवैये से निराश एवं हताश है. कहा कि जनता की आवाज बनकर भाजपा ने हमेशा जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया है. अगर सरकार इस चेतावनी से अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन के जरिये सरकार को जगाने का काम करेंगे. गुंजन यादव ने कहा कि आक्रोश है जो आज सड़कों पर दिख रहा है, अब जल्द ही सरकार की भी विदाई तय है. आक्रोश प्रदर्शन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोचीराम बाउरी व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. आक्रोश प्रदर्शन के दौरान जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव, मनोज कुमार सिंह, नीरज सिंह, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, मोचीराम बाउरी, बिमल बैठा, अजीत कालिंदी, काजू शांडिल, संदीप मिश्रा, जिप सदस्य प्रदीप बेसरा, बिनोद राय, शरत चंद्र सरदार, वासुदेव मंडल, ओपन मांझी, सुभाष माली, दीपक महतो, दिलीप महतो, अभिमन्यु सिंह चौहान, आशुतोष दास, लक्ष्मी कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. इन लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से बिजली चोरी के नाम पर झूठी प्राथमिकी बंद करने, अवैध रूप से चल रहा क्रशर एवं ईट भट्टा बंद करने, कोल्ड स्टोर को अविलम्ब प्रारंभ करने, सभी लैम्पस में धान क्रय केंद्र चालू करने, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में सभी बीमारी के मुफ्त ईलाज करने, कृषि लोन माफ, वृद्धा पेंशन समय पर देने, सभी उप स्वास्थय केंद्र पर डॉक्टर, सभी बी.पी.एल धारियों को आवास देना एवं छूटे हुए सभी लाभुकों को जोड़ने, समय पर राशन देने, प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार, पंचायत राज व्यवस्था में ससमय सभी नियम को पालन करने संबंधी मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

tata-steel-jccm-टाटा स्टील की संयुक्त सर्वोच्च कमेटी जेसीसीएम की बैठक में कई अहम फैसले, इन मुद्दों पर बनी बात, जानें

tata-trust-big-change-टाटा समूह को संचालित करने वाले टाटा ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, टाटा ट्रस्ट में सायरस मिस्त्री के चचेरे भाई को रतन टाटा ने दी जगह

Jamshedpur-crime : सोनारी में शराब कारोबारी ने अपने पुत्र और बड़ी बहन को तलवार से मार कर किया जख्मी, हालत गंभीर, रिहायशी इलाके में ठाठ से चलाता है देशी शराब का ठेका, पुलिस बनी मूक दर्शक

Jamshedpur-crime : सोनारी में शराब कारोबारी ने अपने पुत्र और बड़ी बहन को तलवार से मार कर किया जख्मी, हालत गंभीर, रिहायशी इलाके में ठाठ से चलाता है देशी शराब का ठेका, पुलिस बनी मूक दर्शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

Jamshedpur late night encounter : टेल्को छिनतई मामले में देर रात पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़, बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग

Jamshedpur theft – बागबेड़ा में घर में चोरी, नगद समेत लाखों के आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए चोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

Jamshedpur late night encounter : टेल्को छिनतई मामले में देर रात पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़, बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग

Jamshedpur theft – बागबेड़ा में घर में चोरी, नगद समेत लाखों के आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए चोर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज भीषण गर्मी से परेशान, एसी बंद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News