
चाकुलिया : भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को घाटशिला में पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो के आवास पर रायशुमारी है. भाजपा के कई नेता जिला अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है और सभी उम्मीदवार अपने अपने स्तर पर कार्यकर्ता को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं. अब देखना यह है कि पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष का ताज किसके सिर पर होता है. सूत्रों के अनुसार जिला अध्यक्ष पद के लिए चंडीचरण साव, सरोज महापात्रा, हराधन सिंह, बबलु प्रसाद, दिनेश साव के नामों पर चर्चा चल रहा है. अब देखना यह है कि जिला अध्यक्ष कौन बनता है. मंगलवार को रायशुमारी में जिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगा और नाम को प्रदेश कमेटी के पास भेजा जायेगा. रायशुमारी को लेकर सभी उम्मीदवार मंगलवार सुबह से ही क्षेत्र के कार्यकर्ता से समपर्क कर रहे हैं या दूरभाष पर बात कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं. जिला अध्यक्ष बनने के लिए सभी उम्मीदवार अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. जिला अध्यक्ष का ताज किसके सिर पर होगा और जिला में संगठन की बागडोर किसके हाथों में होगी इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चाओं का बाजार गर्म है.






