
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष ने भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती के निर्देश पर किसान मोर्चा के जिला प्रभारी सदानंद महतो और भाजपा जिला महामंत्री बाप्टु साव की उपस्थिति में बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति और मंडल अध्यक्ष की घोषणा की. बड़शोल मंडल के अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, उपाध्यक्ष बहरागोड़ा निवासी पारथो सारथी बेरा, श्यामसुंदरपुर निवासी मनोज बाँसुरी, मुसाबनी निवासी समरनाथ मुखर्जी का चुनाव किया गया. महामंत्री धालभूमगढ़ निवासी सुनिल नाथ,चाकुलिया निवासी दिलिप महतो, जिलामंत्री बड़शोल निवासी रूपेश सिंह, गुड़ाबांदा निवासी सुमंत श्यामल, बहरागोड़ा के ब्रजेश मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी बड़शोल के तापस भुईया, कोषाध्यक्ष बहरागोड़ा निवासी मनोज महाकुड़, मीडिया प्रभारी जादुगोरा निवासी प्रदीप भुईया समेत 21 सदस्यों को जिला कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है. मौके पर एस. सी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, दीपंकर साहू, भक्तिश्री पांडा उपस्थित थे.



