चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 के बूथ संख्या 42 शक्ति केन्द्र पर पार्टी के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार को वार्ड पार्षद सह भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतदल महतो ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की अभिभाषण को ग्रामीणों के समक्ष रखा. श्री महतो ने ग्रामीणों को राष्ट्रपति के बातों को पढ़कर सुनाया और उनकी बातों को अमल करने के लिए ग्रामीणों से आग्रह किया है. सतदल महतो ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्य और योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया.












