
जमशेदपुरः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में होनी वाली यूजी व पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं. कॉलेज की प्राचार्या डॉ शुक्ला मोहंती ने बताया कि जिस प्रकार कोरोना को देखते हुए सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया तथा 12वीं की परीक्षा फिलहाल स्थगित की गयी हैं, ठीक उसी प्रकार यूजी व पीजी के परीक्षार्थियों की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षाएं स्थगित करने से विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े इसके लिए आनलाइन माध्यम से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होगी. कक्षाएं अगले हफ्ते से प्रारंभ की जाएगी. वही कॉलेज आनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षाएं लेने की तैयारी कर रहा है. इस फैसले पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा. बता दे कि वीमेंस कॉलेज ने पूर्व में कोरोना काल को देखते हुए आनलाइन परीक्षाएं आयोजित की थी. कॉलेज तब ही खुलेंगी जब सरकार आदेश देगी.




