चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर शुक्रवार को श्यामसुंदरपुर पंचायत भवन में पंचायत जन प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया. इस पहल का उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाना है. ठंड में कंबल पाकर लोगों का चेहरे खुशी से खिल उठे. मौके पर पंचायत की मुखिया हीरामनी हांसदा, प्रदीप गिरि, निर्मल महतो, बिशु ओझा, मिथुन कर, कृतिसुंदर महतो, मनोज मैती, सनत घोष, पूर्णचंद्र सोरेन व अन्य उपस्थित थे.















