
जमशेदपुरः महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत कंबल वितरण योजना का शुभारंभ बुधवार को जुगसलाई के विधायक मांगल कालिंदी ने पटमदा में कार्यालय स्थित सभागार में कार्याकम का शुभारंभ किया. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी पीयूषा शालीना डोना मिंज, सीओ चंद्रशेखर तिवारी, सीडीपीओ नीतू कुमारी, बीपीआरओ घनश्याम महतो, जेएसलपीएस की बीपीएम अमिता राहिल टूट्टी, मुखिया संघ पटमदा के अध्यक्ष चंद्रशेखर टुडू, झामुमो के किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो व दयाल महतो आदि मौजूद थे.(नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान 3 पंचायतों के 45 चयनित लाभुकों के बीच कंबल का वितरण विधायक मंगल कालिंदी ने किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को उनका हक व अधिकारी सही मात्रा व समय पर मिले. इसके लिए उन्होंने दीपावली के पूर्व ही कंबलों का वितरण शुरू करने का निर्देश दिया था. हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही राज्य में फिर से वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, 10 रुपये में धोती-साड़ी जैसी योजनाओं का लाभ फिर से मिलना शुरू हो गया है और हमारी सरकार जनहित के मुद्दे पर बेहतर कदम उठा रही है.





