
चाकुलियाः चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को कब समस्याओं से निजात मिलेगा यह कोई नहीं जानता. नगर पंचायत के बनने से लोगों को एक आस जगी थी कि अब उनकी समस्याओं से निजात मिलेगा परंतु आज भी ग्रामीण की स्थिति जस की तस है. पहले नपं क्षेत्र के ग्रामीण गड्डे नुमा सड़क पर चलने के लिए विवश थे. ग्रामीणों की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने चाकुलिया रेलवे फाटक से एसएफसी गोडाउन होते हुए हवाई पट्टी तक सड़क निर्माण कराने के लिए स्वीकृति दिलाई उक्त सड़क ग्रेड वन और ग्रेड 2 होने के पश्चात सड़क कालीकरण नहीं किया गया है जिसके कारण सड़क पर उड़ते धूल से ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं.(नीचे भी पढ़े)
रोजाना इस सड़क से ग्रामीण क्षेत्र के लोग और नगर पंचायत के ग्रामीण कई बार इस सड़क मार्ग से होते हुए प्रखंड मुख्यालय, पीएचईडी कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय जाते हैं. इस सड़क से कई बार नगर पंचायत के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि वही प्रखंड के वीडियो और सीओ भी आना-जाना करते हैं इसके बावजूद भी उड़ते धूल से निजात दिलाने की दिशा में किसी ने भी अब तक पहल नहीं किया है. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर एसएफसी गोडाउन तक रोजाना दर्जनों वाहन आना-जाना करते हैं. भारी वाहनों के आने जाने से सड़क पर इस कदर धूल उड़ता उड़ता है कि जैसे सड़क पर कोहरा छा गया हो, धूल उड़ने से सड़क भी साफ दिखाई नहीं पड़ती है. बाइक चालक या साइकिल चालक भारी वाहनों के गुजरने के पश्चात कुछ देर के लिए सड़क किनारे ठहर जाते हैं ताकि धूल का कोहरा छटे तो वह आगे बढ़ सके. ग्रामीणों ने मांग किया कि जब तक सड़क काली कारण नहीं हो जाता है तब तक इस सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाए ताकि राहगीरों को उड़ते धूल से निजात मिल सके.





