घाटशिला: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बुधवार को हो भाषा के प्रमुख शिक्षाविद पद्मश्री जानुम सिंह सोय से उनके घाटशिला स्थित आवास पर मिले और मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को उन्हें विस्तार से बतलाया. मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धिओं को लेकर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ गोस्वामी प्रो सोय से मिले. डॉ गोस्वामी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाया. कोविड काल से अबतक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मुहैया कराकर मोदी सरकार ने भूख से निजात दिलाया. वहीं 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा सरकार प्रदान कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
साढ़े 9 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन सरकार ने मुहैया कराया है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खुशहाल और आत्मनिर्भर का निर्माण हो रहा है. पद्मश्री जानुम सिंह सोय से मिलने डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा के युवा नेता लखन मार्डी, जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ,विजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राहुल पाण्डेय, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, रिक्की डे समेत अन्य उपस्थित थे. डॉ गोस्वामी ने पद्मश्री जानुम सिंह सोय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.



