चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को 46 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई. सोमवार को विद्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 235 छात्राओं की जांच की गई. जिसमें 46 छात्राएं पॉजिटिव पाई गई. पॉजिटिव पाई गई सभी छात्राओं को विद्यालय में ही आइसोलेशन में रखा गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि रविवार को विद्यालय की वार्डन ने कई छात्राओं को सर्दी खांसी होने की सूचना दी थी.(नीचे भी पढे)
इस सूचना के बाद सोमवार को एक मेडिकल टीम विद्यालय पहुंचकर 210 छात्राओं की जांच की, जिसमें से 43 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई. डॉक्टर मुर्मू ने बताया कि शाम को भी एक टीम ने विद्यालय में 25 छात्राओं की जांच की इनमें से तीन छात्राएं पॉजिटिव पाई गई. उन्होंने कहा कि विद्यालय की शेष छात्राएं, शिक्षिका और स्टाफ की जांच मंगलवार को जांच होगी. वही विद्यालय में एक ही दिन 46 छात्राओं के पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग टीम हरकत में आ गई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि सरकार की कोविड गाइडलाइन का सभी पालन करें.



