
चाकुलिया : महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरूवार को अनुमंडल के विभिन्न शिवालयों में जला भिषेक करने और पूजा करने के लिए पुरूष और महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. चाकुलिया के प्रसिद्ध शिव मंदिर नागा बाबा मंदिर और चंडेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी. बहरागोड़ा प्रखंड के पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर मंदिर में भी लोगों ने श्रद्धापूर्वक लोगों ने पूजा की.












