चाकुलिया: चाकुलिया बड़ामारा पंचायत में जनता दरबार समापन के बाद उपायुक्त ने बड़ामारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण में सूचना पट पर गलत तारीख लिखा देख नाराज हुई. साथ ही साथ कक्षा में शिक्षक को ना पाकर भड़क उठी और सभी शिक्षकों को फटकार लगाई. इस दौरान उपायुक्त ने कक्षा में प्रवेश कर बच्चों से कुछ सवाल किए, संतोषजनक जबाव ना पाकर नाराज दिखी.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने डीएसई को निर्देश दिया कि समय समय पर विद्यालय का निरीक्षण करें और विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर फोकस करें. मौके पर जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.



