
घाटशिला : डीसीएलआर सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी रविन्द्र गागराई ने घाटशिला प्रखंड का दौरा कर प्रखंड में चल रहे विकास योजना का किया निरीक्षण. इस दौरान बाघुरिया पंचायत में मनरेगा योजनाओं की जांच की और दीदी बाड़ी योजना, पांच आम बागवानी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इसके उपरांत प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन पीएम आवास का भी निरीक्षण किया और लाभुकों से ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु संबंधित स्वयं सेवक और पीएम आवास प्रखंड समन्यवक को निर्देश दिया है. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, नवनियुक्त प्रशिक्षु चंचला कुमारी, कनीय अभियंता शशि शेखर कुमार ठाकुर, पीएम आवास प्रखंड कॉर्डिनेटर विप्लव महतो, संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक और स्वयं सेवक उपस्थित थे.




