
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव निवासी चुनु सबर की पत्नी बुलु सबर (23 ) की शुक्रवार और शनिवार की रात आग की चपेट में आकर जलने से उसकी मौत हो गई है। मृतीका के पति चुनू सबर ने बताया कि रात में खाना बनाने के दौरान साड़ी में आग लग जाने से बुलु सबर बूरी तरह से झुलस गई थी। बताया कि आग लगने पर बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु सफल नही हुए और देखते ही देखते पत्नी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई । शनिवार सुबह 108 एंबुलेंस से शव को सीएचसी लाया गया। सूचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और परिवार को सांत्वना दिया। मौके पर गौतम दास,विशाल बारीक,देवाशीष दास,मिथुन कर,शेखर बेरा,राम मोदक समेत अन्य उपस्थित थे।











