
जमशेदपुर : हर वर्ष जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष पर हरि कीर्तन का आयोजन कर राज्य वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की जाती है । इसी क्रम में बढ़ते वैश्विक महामारी को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रस्ट द्वारा हरि कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें ट्रस्ट के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । ( नीचे देखें वीडियो)
वही जानकारी देते हुए ट्रस्टी विश्वनाथ भभई ने कहा कि नव वर्ष के उपलक्ष पर राज्य वासियों के सुख-समृद्धि की कामना के लिए ट्रस्ट द्वारा हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है ।












