
गालूडीह : ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार को धूमधाम के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। सुबह सुबह ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आस्था की डुबकी लगाने व पूजा अर्चना करने कुलियाना गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे थे। डुबकी लगाने वालों में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े व जवान शामिल थे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने नदी के तटों पर फूल, धूप और दीप जलाकर मांग गंगा से परिवार के लोगों की मंगल कामना की। कड़ाके की ठंड भी आस्था में बाधक नहीं बनी। स्नान करने के बाद लोगों ने तिल, दही जुड़ा व ग्रामीण क्षेत्र में लोकप्रिय स्वादिष्ट गुड़ पीठा का आनंद लिया। अधिकांश लोगों ने परिवार के साथ गुड़ पीठा खाने के साथ ही इसका वितरण पास-पड़ोस के लोगों में किया। इसके अलावा मांगसो पीठा भी लोगों ने स्वाद चखा, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। लोग इसे खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।



