चाकुलिया: गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत लोधाशोली आंगनबाड़ी केंद्र और कालापाथर आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित आरआइ सत्र का जिला टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण टीम में डीपीसी हाकीम प्रधान, डीएएम सुबोध कुमार और यूएसएआइडी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पूर्णा भट्टाचार्य ने निरीक्षण किया. तीन सदस्य टीम ने सबसे पहले लोधाशोली आंगनबाड़ी पहुंचे आंगनबाड़ी केंद्र में एएनएम शिप्रा दास, स्वास्थ्य सहिया सांतना पातर उपस्थित थी.(नीचे भी पढ़े)

टीम द्वारा आरआइ सत्र के दौरान कितने बच्चों का टीकाकरण किया गया, कितने गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया गया और कितने गर्भवती महिला का पंजीकरण किया गया इसके बारे में जानकारी ली.साथ ही एएनएम के पास उपलब्ध सामग्री के बारे में जानकारी ली. क्षेत्र में कितना कुपोषित बच्चे हैं इसके बारे में भी पुछा गया. बाद में टीम कालापाथर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर टीकाकरण सत्र का जायजा लिया. इस दौरान उपस्थित एएनएम सविता मंडल द्वारा उपयोग किये जा रहे हाफ कटार, बीपी इंस्ट्रूमेंट, वजन मशीन आदि सामग्रियों का जांच किया गया. आज के सत्र में कितने बच्चों को क्या-क्या टिका दिया गया और कितना गर्भवती महिलाओं का पंजीकृत हुआ इसके बारे में पूछा गया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर सेबीका से भी कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली गई. बाद में टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया पहुचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम, ओपीडी , एनबीएसयू का जायजा लिया. इस दौरान जांच टीम में शामिल पूर्णा भट्टाचार्य ने एनबीएसयू को और बेहतर कारगर करने के लिए कहा. साथ ही निरीक्षण के क्रम में जो भी कमियां मिली उसको सुधार करने का निर्देश दिया. जांच के क्रम में डीपीसी हाकीम प्रधान , डीएएम सुबोध कुमार, यूएसएआइडी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पूर्ण भट्टाचार्य , बीएएम प्रणय बेहुरिया, एएनएम दीपिका महतो आदि उपस्थित थे.



