बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी गुरुवार को टीएमएच पहुंचकर झुलसे लाईन मेन सुब्रत मान्ना से मिले और उनका कुशलक्षेम जाना. साथ ही परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की. विदित हो कि बहरागोड़ा के निश्चित॔तपुर निवासी सुब्रत मान्ना बुधवार 11 हजार बोल्ट करंट की चपेट आकर झुलस गए थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. डॉ गोस्वामी ने टीएमएच के बर्निंग केयर युनिट जाकर सुब्रत मान्ना के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात कर इलाज के संबंध में जानकारी ली. डॉक्टरों ने डॉ गोस्वामी को सुब्रत मान्ना के इलाज से संबंधित सभी जानकारी दी.(नीचे भी पढ़े)
डॉ गोस्वामी सुब्रत मान्ना के परिवारजनों से भी टीएमएच में मिले. सुब्रत मान्ना के परिजनों ने डॉ गोस्वामी को बताया कि बिजली से झुलसने के बाद बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एम्बुलेंस के लिए प्रतीक्षा करना पड़ा. अगर समय पर एम्बुलेंस मिलता तो समय पर इलाज प्रारंभ हो जाता. डॉ गोस्वामी ने बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर दु:ख जताया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में विभाग के पदाधिकारियों को मानवीय संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए. डॉ गोस्वामी ने सुब्रत मान्ना के परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है.



