धालभूमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा है कि हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है. झामुमो गठबंधन सरकार ने युवाओं को प्रतिवर्ष 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था. नौकरी न मिलने की स्थिति में ग्रेजुएट युवाओं को 5 हजार रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का सरकार ने वादा किया था, किन्तु झामुमो सरकार ने यह वादा नहीं निभाया. गठबंधन सरकार छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्महोंने कहा कि हाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन पर गहरा असर हो रहा है. जेएसएससी की परीक्षाएं बार-बार स्थगित होने और प्रश्न पत्रों के लीक होने से छात्र कुंठित हैं. सरकार विगत 6 वर्षों में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एक भी उद्योग स्थापित कर नहीं सकी और न ही रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस कदम उठा सकी. डॉ गोस्वामी ने लोगों से आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया. डाॅ गोस्वामी आज धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ में पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.











