बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के निश्चिंतपुर गांव निवासी सुब्रतों मन्ना आज बिजली का झटका लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सुब्रत मन्ना शटडाउन लेकर बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत का काम कर रहे थे, इसी बीच बिजली बहाल होने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती परिजनों से मिलने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. विधायक ने परिजनों से बातकर उचित इलाज की व्यवस्था कराई. साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई सू यू की कमी को देखते हुए दूरभाष पर सिविल सर्जन से बात की और जल्द ही उसको पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही दूरभाष पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बातकर घायल व्यक्ति का उचित इलाज कराने दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।मौके पर झामुमो नेता असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, रासबिहारी साव, मदन मन्ना,खितीश मुंडा, मुखिया चेतन मुंडा,राजीव गिरी,सुमित माईती,देवाशीष पैरा,राजेश दण्डपाट समेत अन्य उपस्थित थे.



