चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बंगाल सीमा से सटे माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ पर नौ हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीण काफी भयभीत है. नौ हाथियों के दल ने बीती रात पहाड़ से उतरकर पहाड़ से सटे घाघरा गांव निवासी जयदेव सिंह के जमीन में प्रवेश कर जमीन में लगी धान की फसल को खाकर और पैरों तले रोंदकर फसल को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया है. जयदेव सिंह ने कहा कि उनकी एक एकड़ ही जमीन है और उन्होंने धान की खेती की थी. धान की फसल भी तैयार हो गई थी, जमीन में फसल की कटाई की जा रही थी और कटी फसल जमीन पर ही रखा हुआ था. हाथियों के झुंड ने खेत में प्रवेश कर फसल को खाकर और पैरों तले रोंदकर बर्बाद कर दिया है. वही गांव से सटे पहाड़ पर हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीण काफी भयभीत है. ग्रामीण शाम ढलते ही अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं.




