बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के रसीकपुर गांव निवासी दिनेश मिश्र के घर में गुरुवार की दोपहर 1 बजे किसी कारण अचानक घर में आग लग गई. घर में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई. शोर गुल सुनकर दिनेश मिश्र के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. आग लगने से घर में रखे अधिकांश समान जलकर राख हो गया है. घर में दो सिलेंडर रखा हुआ था जिसे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग से बचाकर किसी तरह दोनों गैंस सिलेंडर को बाहर निकाला. जिससे वहां बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
घर में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर दमकल गाड़ी गांव पहुंचकर दिनेश मिश्र के घर में लगी आग पर काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया. समाचार लिखे जाने तक घर से धूंआ उठ रहें हैं और दमकल कर्मी और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए है.



