चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत स्थित हवाई पट्टी के सड़क होते हुए एक हाथी ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला के पीछे पोटाश जंगल पहुंचा है. जंगल में हाथी के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ज्ञात हो कि इसी मार्ग से सानघाटी,जामुआ,माचाडीहा,राजाबाशा समेत अन्य गांव के ग्रामीण और मजदूर रोजाना बाजार से अपने गांव आना जाना करते हैं. वहीं स्कूली छात्र भी इसी मार्ग से आना जाना करते हैं. हवाई पट्टी से सटे जंगल में हाथी के आने की सूचना पर ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि हाथी को सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो.











