
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के चौठिया गांव के बांधडीह टोला में बीती रात हाथियों ने गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाया है. हाथियों ने टोला निवासी कांदाराम मुर्मू के घर को तोड़ दिया. मौके पर परिवार के सदस्यों ने कहा की हाथियों ने जब घर पर हमला किया तब घर पर ही सभी सोए हुए थे, सभी हाथी के चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. परिवार के सभी सदस्य किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों ने बताया कि रात में तीन हाथी टोला में घुंस आए थे. (नीचे भी पढ़ें)

हाथियों के भय से ग्रामीण रात जगा कर रहें हैं. सूचना पाकर प्रभारी वनपाल कल्याण चन्द्र महतो गांव पहुंचे. वनपाल ने प्रभावित को क्षतिपूर्ति राशि के लिए फार्म उपलब्ध कराया. वही गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव जंगल से घिरा होने के कारण अक्सर जंगली हाथी गांव और टोला में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाते हैं, हाथियों के भय के साएं में ग्रामीण जीवन बसर कर रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से गांव के ग्रामीणों के बीच हाथी भगाने के लिए सामग्रियों के वितरण कराने की मांग कर रहे हैं. वही हाथियों को गांव से दूर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की मांग कर रहे हैं.



