चाईबासा : चाईबासा के गोइलकेरा थाना अंतर्गत पंचाल तुबरू गांव में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें 209 कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी को गोली लगी है. जानकारी के अनुसार वे गंभीर रुप से घायल है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोबरा बटालियन की टीम रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान पहले से घात लगाए नक्सलियों ने कोबरा बटालियन पर अचानक गोलीबारी शुरु कर दी, जिसमें डिप्टी कमांडेंट को गोली लगी. वहीं जिस एरिया में मुठभेड़ हुई है उसे पुलिस और सुरक्षाबलों ने सील कर दिया है और पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.



