
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना के बैरक में अचानक बुधवार सुबह आग लग गयी. इससे पहले की पुलिसवाले कुछ समझ पाते आग पूरी तरह फैल गयी. इससे बैरक में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगते ही पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी. वहीं दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस बैरक में करीब 25 पुलिस कर्मी रहते थे. वहीं कुछ पुलिस कर्मी रात ड्यूटी करके बैरक में सो रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
तभी अचानक आग की लपटें उठने लगी. बैरक में ही पुलिसकर्मियों के खाने पीने से लेकर रहने का इंतजाम था. इस आगलगी में पुलिसकर्मियों के कपड़े, सामान भी जलकर राख हो गया. बहुत हद तक पुलिसकर्मियों ने सामान व अन्य चीजें बचाने की कोशिश की परंतु वे बचाने में असफल रहे. वहीं पुलिसकर्मियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है. वहीं कुछ का कहना है कि बैरक में जब्त किये गये डीजल और किरोसिन की वहज से भी आग लग सकता है. वहीं इसे लेकर एसएसपी ने जांच का आदेश जारी किया है.














