घाटशिला : घाटशिला के राजस्टेट दुर्गा मंडप परिसर में रविवार को अंकुर क्लब राजस्टेट की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 104 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई, जिनमें 25 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें चिह्नित कर लिया गया. चिह्नित मरीजों का जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. डॉ ईस्ट देव राय ने लोगों की नेत्र जांच कर मोतियाबिंद के मरीजों को चिह्नित किया. उनके साथ सहयोगी के रूप में श्वेता कुमारी एवं अनुराग अनु मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर कौशिक कुमार ने कहा कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं. इसलिए हमें इनकी देखभाल में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर क्लब का अहम योगदान रहा. मौके पर बबलू दास, अरिंदम पॉल, काजल धल, नंद गोपाल दत्त, हेमंत नारायण देव, बाबू दे, शिव शंकर पॉल, दीपंकर दत्त, शंभु दत्त, लाल्टू मन्ना, पंकज मन्ना, सुभाष मन्ना, गोपेश पांडेय, मामुनी दे, मिठू पॉल एवं महिला समिति की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं.



