
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुरी पंचायत के धमकगोड़ा गांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत कृषक प्रक्षेत्र पाठशाला 2020-21 का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया गया.आत्मा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित कार्यशाला में धान और मसूर के प्रत्यक्षण की जानकारी दी गई. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतीत पवन घोष उपस्थित थे. यह पाठशाला किसान निताई सेन महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई.इसमें प्रशिक्षक के रूप में चाकुलिया प्रखंड के तकनीकी प्रबंधक बोधादित्य हांसदा, सहायक तकनीकी प्रबंधक घाटशिला दिलेश्वर महतो, किसान कमल महतो आदि उपस्थित थे.















