
मुसाबनी : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका मुसाबनी प्रखंड के डुयकाडीह गांव से सटे जंगल में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से जंगल की आग तेजी से बढ़ते हुए डुयकाडीह गांव को अपनी चपेट में ले लिया. जंगल में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने समय रहते प्रशासनिक पदाधिकारियों को दे दी थी जिसके कारण आज बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बचा. समय पर दमकल कर्मी वाहन लेकर गांव पहुंच गये वरना जंगल में लगी आग की लपटे कई घरों को खाक कर देता. जंगल की आग गांव की तरफ बढ़ने पर ग्रामीणों ने काफी मशकत कर आग से गांव को सुरक्षित रखने का काफी प्रयास किया परंतु आग से नरसिंह मुर्मु का पुआल का घर जलकर राख हो गया वही गांव के चार ग्रामीणों के खलिहान जलकर राख हो गया. जंगल की आग को बढ़ता देख प्रशासनिक पदाधिकारियों ने ग्रामीण और विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से दमकल को काफी मशकत करने के पश्चात गांव तक पहुंचाया. तबतक आग एक घर और चार लोगों के खलिहान को जलाकर राख कर दिया. दमकल के गांव पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. समय रहते दमकल के पहुंच जाने से कई घर आग की चपेट में आने से बाल बाल बचा. वही आग को बुझाने के क्रम में महिला सोमबारी मांडी आग की चपेट में आकर झुलस गई. उसके एक हाथ झुलस गया है. जंगल की आग गांव को चपेट में लेने की सूचना पाकर मुसाबनी एसडीपीओ चन्द्रशेखर आजाद,बीडीओ सीमा कुमारी, थाना प्रभारी संजीव कुमार झा समेत भाजपा और झामुमो कार्यकर्ता समेत अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता उपस्थित थे.












