चाकुलिया : विगत दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कई गांवों में पानी भर गया है जिससे घरों में बारिश का पानी घुस आया है. इस स्थिति से लोग काफी परेशान हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बारिश से उत्पन्न स्थिति की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती ने रविवार सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत के श्यामसुंदरपुर, ठाकुरबाड़ी, पिताजुड़ी समेत अन्य गांव का दौरा किया. इस क्रम में विधायक ने कई मिट्टी के ढहे घरों और कई पक्के मकानों में जल समाव को भी देखा. बारिश के कारण घरों में रखा सूखा अनाज भीग कर बर्बाद हो गया है. विधायक ने इसको लेकर कार्यकर्ताओं को अपने स्तर से तत्काल सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव तैयार रहने का प्रशासन एवं अपनी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को कहा है. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक के साथ अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति, अंचल निरीक्षक पृथ्वी मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, चिकू गोस्वामी, समीर दास, बाबलू गिरी, विजय गोस्वामी, विशाल बारिक, गुही हांसदा, राम बास्के, मनोज महातो, बिस्वजीत भोल,कृति सुंदर महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




