चाकुलिया : विगत दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी नालों का जल स्तर काफी बढ़ गया है. लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है और सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के जामडोल गांव से पेपर मिल जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया तेज पानी के बहाव में बह जाने से सड़क दो हिस्सों में बंट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
सड़क बहने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार-रविवार की सुबह चार बजे सड़क पर बनी पुलिया बहने से पेपर मिल तक आने जाने का रास्ता बंद हो गया है. सड़क बहने के कारण पेपर मिल तक वाहन और मजदूर घूमकर मिल की ओर जा रहे हैं.




