चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में महुआ के पेड़ फूलों से टपकने लगे हैं. कुछ दिनों बाद महुआ के फूल जुड़ेंगे और ग्रामीण उन्हें चुनकर और सुखाकर बेचना शुरू करेंगे. ज्ञात हो कि पतझड़ के साथ ही महुआ के पेड़ों से फूल निकलने शुरू हो जाते हैं. महुआ का फूल क्षेत्र का एक प्रमुख वनोत्पाद है. ग्रामीणों की आय का एक प्रमुख श्रोत है. ग्रामीण महुआ फूल चुनकर और सुखाकर व्यापारियों को बेचते हैं. इससे ग्रामीणों को अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है. महुआ के पेड़ ग्रामीणों को दोहरी आय प्रदान करते हैं. (नीचे भी पढ़े)
फूल के बाद पेड़ पर फल निकलते हैं. फल के बीज को ग्रामीण बेचते हैं. महुआ के बीज को कोचड़ा कहा जाता है. इससे तेल निकलता है. इसके तेल का प्रयोग खाने में भी होता है और दीपक भी जलाए जाते हैं. हालांकि पहले की तुलना में अब जंगल और रेयती जमीन पर महुआ के पेड़ काफी कम हो गए हैं. इन दिनों महुआ के पेड़ों में फूल लदा हुआ है. महुआ के पेड़ों में फूल आने से ग्रामीणों के चेहरा खुशी से खिल उठा है.











