जमशेदपुर: 22 नवंबर को बिष्टुपुर हिंदूपीठ परिसर में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की आगामी हितचिंतक अभियान कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता मे एक बैठक संपन्न हुई. विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूरे झारखंड में 22 नवंबर से विहिप संगठन हितचिंतक सदस्यता अभियान चलायेगी. इसमें हिंदू समाज के हित की चिंता करने वाले समाज के प्रत्येक व्यक्ति से मात्र 20 रूपये का शुल्क लेकर विहिप हितचिंतक सदस्यता बनाने का काम पूरे कोल्हान (जमशेदपुर, चाईबासा, घाटशिला, सरायकेला ) जिला मे करेगी. विश्व हिंदू परिषद प्रत्येक तीन वर्ष मे हितचिंतक अभियान चलाकर सदस्यता अभियान चलाती है. (नीचे भी पढ़े)

विहिप निरंतर हिंदू समाज के उत्थान के लिए अनेक प्रकार से सेवा या सहायता प्रदान करती है जिन कार्यों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा हिंदू समाज विहिप से जुडती है, जिसके तहत हितचिंतक अभियान के माध्यम से व्यक्ति अपने और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को विहिप से जुड़कर धार्मिक कार्यों मे लगती है. बैठक मे जिला के मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपी राव, सहमंत्री उत्तम दास, विशेष संपर्क सहप्रमुख अमित शारदा,आकाश राज सहित कदमा, जुगसलाई और गोविंदपुर प्रखंड समेत कई प्रखंड के सदस्यगण उपस्थित रहे.












