
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों की मासिक समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी संकुल साधन सेवी ,प्रखंड साधन सेवी ,प्रखंड कार्यक्रम शिक्षा विभाग को दिया. उन्होंने डीजी स्कूल ऐप में सभी विद्यार्थियों का निबंधन कराने के साथ ही साथ कितने विद्यार्थियों द्वारा कंटेंट्स देखा जाता है इसका निरीक्षण विद्यालय प्रधानाधायापक और शिक्षक द्वारा नियमित रूप से संधारित करते हुए फीडबैक लिया जाना है. इसके अलावा कुलियाना और कीताडीह विद्यालय में विद्युत संबंधित समस्या की शिकायत प्राप्त हुई जिस संदर्भ में विद्युत विभाग को दोनों स्थानों में बिजली उपलब्ध कराने संबंधी पत्राचार किए जाने का निर्देश दिया है. देवली में स्थित एक जर्जर भवन की शिकायत प्राप्त हुई थी इस पर संज्ञान लेते हुए भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर से पत्राचार कर जांच कर भवन प्रयोग करने की स्थिति में है या नहीं यदि भवन प्रयोग करने की स्थिति में है तो उसका प्रयोग लाइब्रेरी,डिजिटल लाइब्रेरी या आंगनवाड़ी सेंटर के तौर पर किया जा सकता है. इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लॉकडाउन के पश्चात 75 फीसदी छात्राएं ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है कुल 345 छात्राओं में 304 छात्राओं ने पुनः विद्यालय में अभी तक अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज की है.
41 छात्राओं ने किन परिस्थितियों में अब तक विद्यालय नहीं आ पाई है कारणों का पता लगाते हुए उन्हें विद्यालय लाने की बात कही है. इसके अलावे सभी विद्यालयों में मौजूद खाली स्थानों में गार्डन के रूप में विकसित करने, इसके अंतर्गत किचन गार्डन बनाने कि बात कही है.बडीओ ने सभी विद्यालयों में नीले और हरे रंग के डस्टबिन के प्रयोग करने का निर्देश दिया है. इसके अलावे सभी विद्यालयों का सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है जहां अभी तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा है एवं शॉकपिट लगाया जा सकता है वहां मनरेगा के तहत रेन वॉटर हार्वेस्टिंग एवम् शॉकपिट लगाया जाएगा. जिससे ना सिर्फ जल का संरक्षण हो सके बल्कि विद्यार्थियों को स्वच्छता और वर्षा जल से भूमि जल संग्रहण एवम् जल स्तर को बनाए रखने एवं भविष्य में जल की समस्या से निपटने के संबंध में जागरुक किया जा सके. देवली के विद्यालय के महिला शौचालय की जर्जर स्थिति में है इसकी शिकायत प्राप्त हुई है. शौचालय निर्मित किए जाने की बात हुई. इस बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी केशव प्रसाद ,कार्यक्रम प्रबंधक गौतम राणा, 10 विद्यालयों के संकुल साधन सेवी, समेत अन्य उपस्थित थे.



