जादूगोड़ा : महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र नौ दिन मौसीबाड़ी नवदीप दास के आवास पर ठहरने के बाद अपने मूल आवास स्थान मदन मोहन मंदिर शनिवार को संपूर्णविधि विधान के साथ वापस लौट गए. आदिम झारखंड वैष्णो बैरागी के अध्यक्ष नवदीप दास की अगुवाई में निकली घुरती रथयात्रा (उल्टा रथ) यात्रा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु का आशीर्वाद लेने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा. आगे-आगे प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा चल रही थी तो पीछे- पीछे गांव की महिलाएं व पुरुष नाचते-गाते चल रहे है. श्रद्धालु भगवान का पवित्र रस्सी खींचने को लेकर आतुर थे. इस दौरान जय जगन्नाथ क जयकारे से पूरा डोमजूडी गांव गूंज उठा. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिषद हिरण्यमय दास, आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी के अध्यक्ष नवदीप दास, पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी, जय गोपाल दास, ( उपमुखिया) राम रेनू दास, कांत दास, सुधन दास, मुखिया अनीता मुर्मू, हरिहर दास, शक्ति पदों दास, मिहिर दास समर दास,मदन मोहन दास,सपन कुमार दास, जितेन्द नाथ दास, सुधीर सोरेन, हरिपदों मुर्मू, विद्या दास, सुनील दास, तापस दास, वैष्णव समाज के केंद्रीय सचिव हेमंत दास, मृत्युंजय दास,चंचल दास, समाज सेवी ललन साह, संजय गुप्ता, विवेक सिंह, खगेंद्र नाथ दास ने अहम योगदान दिया.




