चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मटियाबांधी पंचायत के गंगा और घाघरा गांवों के बीच स्थित गोटाशिला पहाड़ पूजा मंगलवार, 7 जुलाई को होगी. पूजा कमेटी ने पूजा की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पहाड़ पूजा को लेकर सोमवार को थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पूजा स्थल पहुंचकर पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और कमेटी एवं ग्रामीणों के साथ बात कर पूरी जानकारी ली. उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञात हो कि गोटाशिला पहाड़ पूजा 40 मौजा के ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी बारिश और लोगों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वर्षो से करते आ रहे हैं. क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से अच्छी बारिश होगी और खेती बाड़ी बेहतर होगी. गोटाशिला पहाड़ के बीचोंबीच गोटाशिला बाबा (भगवान शिव) का मंदिर है जहां लोग श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं. मंगलवार को गोटाशिला पहाड़ की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. मौके पर उप मुखिया पिंटू महतो, रामराई किस्कू, केशव मुर्मू, डागुलू पातर, चंदन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







